समाचार

जिन मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस एवं गुरु अवतरण दिवस 24 मई शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा


अतिशयकारी चंद्रनाथ जिनालय का प्रथम स्थापना दिवस 24/5/24शुक्रवार को मनाया जा रहा है ।जिनालय प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शन कर्ता एवं चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महामुनि राज के श्रुत संवेगी पुज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज का अवतरण दिवस भी है ।पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……….


इंदौर ।अतिशयकारी चंद्रनाथ जिनालय का प्रथम स्थापना दिवस 24/5/24शुक्रवार को मनाया जा रहा है ।जिनालय प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शन कर्ता एवं चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महामुनि राज के श्रुत संवेगी पुज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज का अवतरण दिवस भी है ।सभी समाज जनों से अनुरोध करते हुए निवेदन है कि आप सभी सादर साधर्मी बंधुओ ने पंच कल्याणक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराया था ।

अब इसके प्रथम स्थापना दिवस पर भी आप सभी समाज जन उपस्थित हो कर पुण्यार्जन करें । प्रातः 7 बजे से नित्य नियम पुजन ,अभिषेक, शांतिधारा, शांतिनाथ विधान,परम पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी अवतरण दिवस एवं गुणानुवाद सभा समाज श्रेष्ठियों द्वारा संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम के निवेदक :- श्री चंद्रनाथ जिनालय परिवार 202, अम्बिकापुरी एक्सटेंशन, 60 फ़ीट,एयरपोर्ट रोड ,इंदौर।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page