समाचार

इंदौर में यंग जैन स्टडी ग्रुप द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड संपन्न : न्यू देवास रोड मंदिर की पाठशाला प्रथम स्थान पर रही


इंदौर के विभिन्न जैन मंदिरों में संचालित पाठशालाओं के विद्यार्थियों के लिए यंग जैन स्टडी ग्रुप द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 3 अगस्त को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पढ़िए अजय मिंटा जैन की खास रिपोर्ट…


यंग जैन स्टडी ग्रुप द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न मंदिरों में संचालित धार्मिक पाठशालाओं की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड रविवार, 3 अगस्त को मोदीजी की नसिया में आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी अजय मिंटा जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता पंडित प्रकाश छाबड़ा द्वारा प्रकाशित लेवल 1 से 5, छहढाला एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित थी।

 

प्रतियोगिता में राजेन्द्र नगर, क्लर्क कॉलोनी, ओम विहार, काँच मंदिर, अंजनी नगर पंच बालयति, तिलक नगर, गुमास्ता नगर, न्यू देवास रोड एवं महालक्ष्मी नगर की पाठशालाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान न्यू देवास रोड मंदिर की पाठशाला को प्राप्त हुआ जिसमें देवयश जैन प्रमुख थे। द्वितीय स्थान महालक्ष्मी मंदिर की पाठशाला को मिला जिसमें रियांशी जैन, वीर जैन एवं हनुष जैन बोपले सम्मिलित रहे। तृतीय स्थान ओम विहार मंदिर की टीम को मिला जिसमें तीर्थ पाटोदी, आगम शाह, अनन्या जैन थे।

आयोजन की सराहना, पुरस्कार वितरण 

सांत्वना पुरस्कार अंजनी नगर पंच बालयति मंदिर को मिला जिसमें संवेग पहाड़िया, अरहा जैन एवं सम्यक जैन सम्मिलित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमलचंद छाबड़ा ने की तथा मुख्य अतिथि कैलाश वेद, इंदर सेठी, दिलीप पाटनी, कैलाश लुहाड़िया एवं मुकेश जैन थे। सभी मंदिरों के सदस्यों की भारी उपस्थिति रही और आयोजन की सराहना की गई। पुरस्कार वितरण निलेश व श्वेता बड़जात्या, कौशल्या पतंग्या एवं ललित पाटोदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित जैन, अमन जैन, अँशुल जैन, सिद्धार्थ जैन, श्रेणिक जैन, सांवली जैन, ख़ुशबू जैन, अर्चेश पाटोदी ने किया और आभार मिंटा जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page