पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के नौनिहाल आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व की पूर्व संध्या पर आदिनाथ के जीवन पर फिल्म प्रदर्शन से उत्साहित हुए।डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के नौनिहाल आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व की पूर्व संध्या पर आदिनाथ के जीवन पर फिल्म प्रदर्शन से उत्साहित हुए। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने बताया कि आयोजन में बच्चों को आदिनाथ से पार्श्वनाथ भगवान तक की यात्रा फिल्म प्रदर्शन द्वारा दिखाई गई।
बच्चों को प्रसिद्ध भजन गायक रूपेश कुमार की प्रस्तुतियां भी दिखाई गई। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने सभी को आदिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख समृद्धि हेतु मंगल कामनाएं की। इससे पूर्व श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड सांगानेर से आयोजित शीतकालीन वार्षिक परीक्षा में 5 कक्षाओं में 30 बच्चों ने हिस्सा लिया।













Add Comment