ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर के निर्देशन में श्री कुंद कुंद दिगम्बर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट महरौनी एवं श्री कुंद कुंद दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ एवं बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री नेमीनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 जून को श्री जिनेन्द्र शोभायात्रा एवं विशाल ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर के निर्देशन में श्री कुंद कुंद दिगम्बर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट महरौनी एवं श्री कुंद कुंद दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ एवं बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री नेमीनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 जून को श्री जिनेन्द्र शोभायात्रा एवं विशाल ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ। इसके पहले दिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक शांति जाप एवं श्री जिनेन्द्र अभिषेक का आयोजन हुआ।
सुबह 7 से 8.30 बजे तक श्री जिनेन्द्र विशाल शोभायात्रा, मंगल कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मड़ावरा रोड स्थित माता-पिता के निवास से चलकर इंद्रा चौराहा होते हुए नाराहट रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर स्थापित प्रतिष्ठा स्थल पर गाजे-बाजे के साथ पहुंची। इसके बाद प्रतिष्ठा मंडप,मंच उद्धघाटन एवं श्री यागमण्डल विधान उद्धघाटन, वेदी पर कलश स्थापना, जिनवाणी स्थापना आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

दोपहर की बेला में इंद्र प्रतिष्ठा, इंद्र इंद्राणियों द्वारा श्री यागमण्डल विधान एवं प्रतिष्ठा मंडप से जिनमंदिर तक घटयात्रा, वेदी शुद्धि का आयोजन हुआ। रात्रि कालीन बेला में समागत विधानों द्वारा शास्त्र स्वाध्याय, इंद्र सभा, अष्टदेवियों की राज सभा, छप्पन कुमारियों का आगमन एवं सोलह स्वप्न प्रदर्शन, फल प्रदर्शन के साथ सोमवार के समस्त कार्यक्रमों का समापन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन चौधरी ने बताया कि 20 जून को बाल तीर्थंकर जन्म के रोमांचक दृश्यों के साथ जन्मकल्याणक शोभायात्रा, पूजन आदि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी धार्मिक क्रियाएं ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री खनियाधाना के दिशा-निर्देश में सम्पन्न हो रही हैं।













Add Comment