समाचार

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने उच्च शिक्षा छात्रवृति आवेदन किया जारी : अभी तक 500 से अधिक छात्र-छात्राएं हो चुके हैं लाभान्वित 


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए हूमड़ जैन छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर दी जाने वाली छात्रवृति के लिए आवेदन जारी कर दिया गया है। परीक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को इसके लिए ऑनलाइन एवं अपने गांव, कस्बे के समाज अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन करना होगा। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए हूमड़ जैन छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर दी जाने वाली छात्रवृति के लिए आवेदन जारी कर दिया गया है। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया की पूरे देश में उच्च शिक्षा में मेडिकल, सीए, इंजीनियरिंग, एमबीए, बीबीए, बी-फार्मा, एम-फार्मा एवं समकक्ष परीक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को इसके लिए ऑनलाइन एवं अपने गांव, कस्बे के समाज अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन करना होगा। फेडरेशन की राष्ट्रीय प्रभारी उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना कौशल्या पतंग्या ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने आवेदन समस्त दस्तावेजों के साथ 31 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने बताया कि एक छात्र एक भामाशाह नीति के तहत फेडरेशन द्वारा यह ब्याज मुक्त छात्रवृति योजना 2016 से प्रारंभ की गई थी और अभी तक 500 से अधिक छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित हो चुके हैं। कोठिया ने बताया कि आवेदन के इच्छुक बच्चे कौशल्या पतंग्या तथा अजीत कोठिया से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page