समाचार

अगवानी के लिए हैदराबाद ग्रुप पूर्ण रूप से तैयार : फेडरेशन की राष्ट्रीय केबिनेट मीटिंग होगी हैदराबाद में


इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी (केबिनेट ) मीटिंग का आयोजक ग्रुप हैदराबाद मेन ग्रुप है। यह पहली कैबिनेट मीटिंग होगी, जो की मुख्य कार्यालय इंदौर /उज्जैन /जयपुर /कोटा / झांसी / जबलपुर से बहुत दूरस्थ स्थान एवं महानगर में सम्पन्न होगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी (केबिनेट ) मीटिंग का आयोजक ग्रुप हैदराबाद मेन ग्रुप है। यह पहली कैबिनेट मीटिंग होगी, जो की मुख्य कार्यालय इंदौर /उज्जैन /जयपुर /कोटा / झांसी / जबलपुर से बहुत दूरस्थ स्थान एवं महानगर में सम्पन्न होगी। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू और संजीव जैन संजीवनी ने बताया की हम सब की अगवानी के लिए हैदराबाद ग्रुप पूर्ण रूप से तैयार है और हमारे लिए 22 जुलाई सुबह से 23 जुलाई तक आवास की पूर्ण व्यवस्था है। 22 को हम ग्रुप में या अलग- अलग लोकल हैदराबाद भ्रमण कर सकते हैं। रात्रि विश्राम कर सुबह केबिनेट मीटिंग संपन्न होगी।

केबिनेट मीटिंग व हैदराबाद यात्रा के संबंध में फ़ेडरेशन से केबिनेट मीटिंग प्रभारी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष कीर्ति पण्ड्या (9425053439) और सुशील पण्ड्या (9826088281) से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हैदराबाद के सभी वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन कासलीवाल अध्यक्ष के नेतृत्व में इस केबिनेट मीटिंग को श्रेष्ठ केबिनेट मीटिंग के रूप में संपादित करने हेतु आतुर हैं। सभी पदाधिकारी जल्द ही अपनी टिकिट बुक कर प्रभारी कार्याध्यक्ष जी को जानकारी दे सकते हैं, ताकि उनकी यात्रा की उचित व्यवस्था की जा सके।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page