दुनिया में पिता ही होता है, जो अपने बच्चे को बिना स्वार्थ के प्यार करता है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करके सभी जिम्मेदरियों को निभाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए बच्चे अपने पिता को उपहार देकर शुभकामनाएं देते हैं। जून माह का तीसरा रविवार पिता के लिए खास होता है। ललितपुर से पढ़िए राजीव सिंघई की , यह खबर..
ललितपुर। पिता के प्रति सम्मान और उनके द्वारा किए गए त्याग के लिए फादर्स डे मनाने की परंपरा है। इस दुनिया में पिता ही होता है, जो अपने बच्चे को बिना स्वार्थ के प्यार करता है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करके सभी जिम्मेदरियों को निभाता है।
माता-पिता का बलिदान, त्याग और प्रेम इस संसार में सबसे ऊंचा होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए बच्चे अपने पिता को उपहार देकर शुभकामनाएं देते हैं। जून माह का तीसरा रविवार पिता के लिए खास होता है। आशी, यशी बजाज ने पिता राजीव बजाज एवं दिव्यांश जैन ने पिता पुष्पेंद्र जैन शिक्षक को उपहार देकर शुभकामनाएं दीं।













Add Comment