समाचार

4 दिवसीय संस्कार यात्रा 19 जून से: पद विहार में पारिवारिक दायित्वों और संबंधों पर होगी चर्चा


नगर में निरंतर ज्ञान की गंगा प्रवाह कर रहे अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में चार दिवसीय संस्कार यात्रा का आयोजन 19 जून से होगा। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि नगर में विराजमान अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज पिछले 7 दिनों से श्री पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर हॉल में अपनी अमृतमयी देशना से सभी को ज्ञान का अमृत का पान करवा रहे हैं। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। नगर में निरंतर ज्ञान की गंगा प्रवाह कर रहे अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में चार दिवसीय संस्कार यात्रा का आयोजन 19 जून से होगा। उल्लेखनीय है कि नगर में विराजमान अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज पिछले 7 दिनों से श्री पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर के हॉल में अपनी अमृतमयी देशना से सभी को ज्ञान का अमृत का पान करवा रहे हैं। मुनिश्री के सानिध्य में 19 से 22 जून तक सनावद से इंदौर तक संस्कार पद यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविकाएं भाग लेंगी। आप निरंतर पैदल पद विहार करेंगे। आप द्वारा इस संस्कार पदयात्रा में पद विहार के साथ यह भी समझाया जाएगा कि परिवार के साथ मधुर और संतुलित संबंध कैसे बनाएं रखे। जैसा की सभी को ज्ञात है कि अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज का वर्ष 2025 का चातुर्मास परिवहन नगर इंदौर में होगा।

इस यात्रा में सुनील पांवणा, पवन धनोते, अविनाश जैन, राहुल जैन, भूपेंद्र जैन, कमलेश जैन, रेखा संजय जैन, ज्योति बाला धनोते, मीना जटाले, ऋतु जैन, कर्णिका जैन, गवाक्षी जैन, प्रियल, लब्धि, सूचि, अभियांशु, अर्हम जैन सहित अनेक समाजजन इस पदयात्रा में शामिल होंगे। निरंतर नगर में धर्म प्रभावना करते हुए मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज महती धर्म प्रभावना कर रहे है। इसी मौके पर बुधवार की मुनिश्री की आहार चर्या का सौभाग्य रूपाली रजत कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page