समाचार

केसर पूजन का लाभ लिया भक्तों ने : पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस से लगा भक्तों का मेला


श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन श्रीसंघ के 31 अगस्त शनिवार से पर्युषण पर्व प्रारंभ हुए। मन्दिर, प्रवचन, आराधना भवन में भक्तो का सुबह से ही मेला लगा रहा। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…


नागदा। श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन श्रीसंघ के 31 अगस्त शनिवार से पर्युषण पर्व प्रारंभ हुए। मन्दिर, प्रवचन, आराधना भवन में भक्तो का सुबह से ही मेला लगा रहा। श्री शान्तिनाथ जिनालय जैन कालोनी में सुबह 7 बजे प्रक्षाल के बाद केसर पूजन शुरू हुआ, जिसमें बोलियां लगाई गईं। पर्युषण पर्व के प्रथम दिन भगवान की केसर पूजा का लाभ रमेशचन्द भेरूलाल बोहरा, गौतम स्वामी की केसर पूजा का लाभ भुपेन्द्र कुमार लुणावत, दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्रसूरीश्वरजी की केसर पूजाका लाभ तेजमल जोधावत व पुण्य सम्राट श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी की केसर पूजा व सुबह की भगवान की पहली आरती का लाभ ब्रजेश कुमार बाबुलाल बोहरा ने लिया।

मंगल दीपक आरती सौभाग्यमल कान्तीलाल गेलडा, गौतम स्वामी व पुण्य सम्राट की आरती दिनेश चोरड़िया, गुरुदेव राजराजेंद्र सूरि जी की आरती का लाभ केशरिमल रविकुमार मेहता परिवार ने लिया। जिनालय में स्नात्र पूजन पढ़ाई गई। प्रतिदिन रात्रि की आरती महावीर संगीत मंडल द्वारा संगीतमय भक्ति के साथ की जायेगी।पर्युषण पर्व पर जिनालय को सजावट कर सजाया गया व प्रतिदिन राजेश गेलडा मित्र मंडली द्वारा भगवान की अंगरचना की जायेगी जो नगर मे पर्व के दिनों में आकर्षण का केन्द्र रहता है।

गुरुवार को भगवान का जन्मवाचन महोत्सव साध्वी श्री विरागयशा श्री जी म सा आदि ठाणा 3 की निश्रा जिनालय मे सुबह 9 बजे से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव में प्रभावना श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मन्दिर न्यास के ट्रस्टीगण की ओर वितरण की जायेगी। श्री पार्श्व प्रधान पाठशाला भवन में साध्वी श्री विरागयशा श्री जी म सा के सुबह प्रवचन हुए। मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि प्रतिदिन प्रतिक्रमण सुबह-शाम व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पर्युषण पर्व में होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page