समाचार

स्व. भगवानदेवी जैन की पुण्यतिथि पर लगाया नेत्र शिविर : समाजसेवी सीए कमलेश जैन 20 वर्षों से लगा रहे हैं शिविर


धौलपुर जिले के राजाखेड़ा नगर में लगाया गया। रतन ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट ग्वालियर के तत्वावधान एवं सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.भसीन के मार्गदर्शन में 650 नेत्र रोगियों ने परीक्षण कराकर परामर्श लिया। शिविर में सम्मिलित मरीजों की मोतियाबिंद, रेटिना, भेड़ापन, काला पानी और अन्य नेत्र रोगों की जांच की गई और उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/राजाखेड़ा। स्व. भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। वरुण बेवरेज के एक्जिक्यूटीव डायरेक्टर एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ( इंटरनेशनल) एवं जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। वे अपनी माताजी भगवानदेवी जैन की स्मृति में 20 वर्षों से निरंतर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर देशभर के विभिन्न नगरों में लगाते आ रहे हैं। साथ ही समय-समय पर अन्य स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी करते हैं। उनके द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं से अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर उनके इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हैं। यह शिविर धौलपुर जिले के राजाखेड़ा नगर में लगाया गया। रतन ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट ग्वालियर के तत्वावधान एवं सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.भसीन के मार्गदर्शन में 650 नेत्र रोगियों ने परीक्षण कराकर परामर्श लिया। शिविर में सम्मिलित मरीजों की मोतियाबिंद, रेटिना, भेड़ापन, काला पानी और अन्य नेत्र रोगों की जांच की गई और उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए 107 मरीजों का चयन किया गया। चयनित मरीजों के आने जाने का मार्ग व्यय, आवास, भोजन और दवा आदि की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार दूर दृष्टि वाले मरीजों को निःशुल्क चश्मे दिए गए। वरिष्ठ समाजसेवी सीए कमलेश जैन ने बताया कि हर माह की 8 तारीख को राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है।

हम सभी का उद्देश्य आंखों की रोशनी बचाने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता की सेवा का संदेश फैलाना भी है। किसी के जीवन में अंधेरा न रहे। यही सोचकर हम पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों के लिए प्रयासरत हैं। हम राजखेड़ा क्षेत्र को मोतियाबिंद रहित क्षेत्र बनाना चाहते हैं। सीए कमलेश जैन ने अपील की है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज आगे होने वाले इन मासिक शिविरों में हमें सेवा का अवसर दें और निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों का लाभ लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page