समाचार

आचार्यश्री वर्धमानसागर जी ससंघ का मंगल प्रवेश को लेकर उत्साह: पीपल्दा गांव में श्रीमज्जिनेंद्र जिन बिंब पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की चल रही तैयारी 


सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा तहसील स्थित पीपल्दा गांव में श्रीमज्जिनेंद्र जिन बिंब पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ससंघ सान्निध्य में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगा। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का संघ सहित धार्मिक कार्यक्रम के लिए मंगल विहार चल रहा है। बोली से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…


बोली। सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा तहसील स्थित पीपल्दा गांव में श्रीमज्जिनेंद्र जिन बिंब पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ससंघ सान्निध्य में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगा। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का संघ सहित धार्मिक कार्यक्रम के लिए मंगल विहार चल रहा है। आचार्य श्री का मुनि श्री हितेंद्रसागर जी, मुनि श्री चिंतनसागर जी, मुनि श्री भुवनसागर जी, आर्यिका श्री विन्रममति, आर्यिका श्री प्रणत मति, आर्यिका श्री निर्माेहमति जी 6 साधुओं के साथ मंगल प्रवेश 25 से 26 नवंबर को संभावित है। संघ की अगवानी सकल दिगंबर जैन समाज पीपलदा, पंच कल्याणक समिति एवं सौधर्म इंद्र तथा अन्य इंद्र करेंगे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए समितियां गठित 

सवाईमाधोपुर जिले के अनेक निकट नगरों के सहयोग से पंच कल्याणक कार्यक्रम के लिए सकल दिगंबर जैन समाज पीपलदा की ओर से कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जैन सोगानी तथा सकल जैन समाज के अध्यक्ष बजरंगलाल महाजन ने बताया कि पंचकल्याणक समिति में उपाध्यक्ष विमलकुमार सिंघल, महामंत्री योगेश सिंघल, सहमंत्री विमल सिंघल, कोषाध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता और प्रचार मंत्री गोपाल सिंघल को बनाया गया है।

व्यवस्था के लिए संयोजक बनाए

पंचकल्याण कार्यक्रम के लिए विभिन्न व्यवस्था भोजन व्यवस्था ,मंच सम्मान ,साधु आहार,पेयजल, टेंट-लाइट, यातायात, आवास, पूजन सामग्री, चिकित्सा सुविधा, प्रचार समिति आदि का गठन कर संयोजक मनोनीत किए गए। समाज के महामंत्री ओम प्रकाश सिंघल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघल, ओमप्रकाश बजाज ने बताया कि बोली, टोंक निवाई, लाखनपुर, मित्रपुरा, सवाईमाधोपुर,लालसोट, चौथ का वरवाडा, खिरनी, भाड़ोती, गंगापुर सिटी, परटाना आदि नगरों से समाजजन भी तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं।

इंद्र परिवार का हुआ चयन 

पंच कल्याणक में मुख्य रूप से विधि नायक चंद्रप्रभु, श्री पद्मप्रभु, श्री शांतिनाथ, श्री महावीर स्वामी सहित अनेक भगवानों के साथ देवी श्री पद्मावती और धर्मेंद्र धरणेंद, यक्ष-यक्षिणों की प्रतिमा भी विराजित होंगी। पंच कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जैन सोगानी ने बताया कि पंच कल्याणक के लिए सौधर्म इंद्र समर कंठाली जैन, पूर्वा कंठाली, भगवान के माता पिता, कुबेर इंद्र, महा यज्ञनायक, ईशान, ब्रह्म इंद्र सहित अन्य इंद्र परिवार का चयन हो गया है।

इनको भी मिला इंद्र बनने का सौभाग्य 

भगवान के माता-पिता शांति देवी प्रदीप कुमार वेद, कुबेर रजत, महिमा बोहरा आनंदपुर, कालू, महायज्ञ नायक मीना, दीपक प्रधान धामनोद मध्यप्रदेश, यज्ञ नायक राजेंद्र प्रीति पीपल्दा, ईशान इंद्र ओम शांति सिंघल, सनत इंद्र रमेश संतोष सिंघल पीपल्दा, माहेंद्र इंद्र सुबोध छाबड़ा राजनंदगांव, ब्रह्म इंद्र रामपाल कंचन देवी चवरिया निवाई सहित अनेक इंद्र बने हैं। आगंतुकों के आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page