पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी एवं संबंधित कालोनियों को आर्यिका त्रय सिध्दश्री माताजी, संघ श्री माताजी एवं सभाश्री माताजी का सानिध्य प्राप्त हुआ है। इनका आदर्शमय वर्षायोग मंगल कलश स्थापना का भव्य कार्यक्रम सानंद हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। नगर के पश्चिम क्षेत्र में इस बार जगह-जगह जैन साधु संतों का चातुर्मास हो रहा है। इसी क्रम में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी एवं सम्बंधित कालोनियों को आर्यिका त्रय सिध्दश्री माताजी, संघ श्री माताजी एवं सभाश्री माताजी का सानिध्य प्राप्त हुआ है। वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शेलेष चंदेरिया ने बताया कि रविवार इस आदर्शमय वर्षायोग मंगल कलश स्थापना का भव्य कार्यक्रम सआनंद हुआ चातुर्मास की मांगलिक बेला का भव्य शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ।
जिसका सौभाग्य संतोष जैन, आशीष रक्षा जैन, सौरभ आरज़ू जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मंगल दीप प्रज्वलन का लाभ श्रावक श्रेष्ठि नाभिनंदन कुसुम मनीष जैन, मन्नूलाल चंदन जैन, मनीष रिंकी जैन, ऋषभ मोना जैन एवं अनिल संध्या जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री विभव सागर जी द्वारा होने वाली 5 दीक्षा में से 3 दीक्षार्थी की गोद भराई सकल समाजजन द्वारा बहुत ही हर्षौल्लास के साथ की गई। कार्यक्रम में पधारे समस्त समाजजन, अतिथिगण का आत्मीय अभिनंदन अध्यक्ष शैलेष चंदेरिया एवं वरिष्ठ समाजजन द्वारा किया गया।
संचालन विधानाचार्य अंकित भैया “सहज” दमोह एवं भजन गायिका संध्या जैन ने किया। अंत में चातुर्मास सेवा समिति द्वारा अतिथियों समाज जन का आभार व्यक्त किया है। आहर दान का लाभ आभा दीदी एवं राजूल अंशु जैन परिवार को मिला। आर्यिका द्वय के मंगल प्रवचन हुए साथ ही दीक्षार्थी क्षुल्लिका माताजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।













Add Comment