समाचार

बड़ा मंदिर में अखंड ज्योत स्थापना : नवीन जिनालय निर्माण का लिया संकल्प


रायपुर के बड़ा मंदिर में नवीन जिनालय निर्माण हेतु पुष्प नक्षत्र पर अखंड ज्योत स्थापना की गई। साथ ही नवीन जिनालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने, पूर्ण करने का संकल्प भी सभी उपस्थित सदस्यगण ने लिया । पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट ।


रायपुर । श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में गुरुवार को गुरु पुष्प नक्षत्र के पुण्य सुअवसर पर अखंड ज्योति स्थापना की गई । आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज ने नवीन जिनालय के लिए दिशा निर्देश देते हुए अखंड ज्योति प्रज्वलित करने हेतु कहा था, इस पर अमल करते हुए अखंड ज्योति की स्थापना का कार्यक्रम मूल नायक 1008 श्री आदिनाथ भगवान की वेदी के समक्ष रखा गया । सुबह 7.45 मिनट पर महामंत्र का जाप,मंगलाष्टक वाचन ,ज्योति पात्र शुद्धि सुबह 8.15 मिनट पर अखंड ज्योति स्थापना की गई । ट्रस्ट एवं कार्यकारणी कमेटी के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर अखंड ज्योत प्रजवल्लित की, यह अखंड ज्योत नवीन जिनालय का कार्य जब तक प्रारंभ होकर पूर्ण नही होता तब तक प्रजवल्लित रहेगी, साथ ही नवीन जिनालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने पूर्ण करने का संकल्प भी सभी उपस्थित सदस्यगण ने लिया ।

ये रहे मौजूद 

आज के कार्यक्रम में ट्रस्ट कमेटी के संजय पंडित जी मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र कुमार जैन एवं अन्य ट्रस्टी संजय जैन सतना ट्रस्टी सनत कुमार जैन, भरत जैन, भोरावत ट्रस्ट कार्यकारणी के अध्यक्ष संजय जैन, सचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन, सहसचिव नीरज जैन, विजय जैन, राजीव जैन, प्रवीण जैन, प्रणीत जैन, सुजीत जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page