समाचार

भगवान महावीर पर आधारित निबंध प्रतियोगिता: 14 अगस्त से आरंभ होगी यह कांटेस्ट


भगवान महावीर फाउंडेशन के तत्वावधान में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 10 अगस्त तक होंगे। महावीर अवार्ड निबंध प्रतियोगिता इस वर्ष 14 से 25 अगस्त तक ऑनलाइन होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को भगवान महावीर जी की शिक्षाओं से परिचित करवाना है। चेन्नई से पढ़िए, यह खबर…


चेन्नई। भगवान महावीर फाउंडेशन के तत्वावधान में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 10 अगस्त तक होंगे। महावीर अवार्ड निबंध प्रतियोगिता इस वर्ष 14 से 25 अगस्त तक ऑनलाइन होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को भगवान महावीर जी की शिक्षाओं से परिचित करवाना है। यह प्रतियोगिता अंग्रेजी और तमिल में होगी। भगवान महावीर फाउंडेशन द्वारा आयोजित महावीर अवार्ड निबंध प्रतियोगिता इस वर्ष 14 से 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को भगवान महावीर की शिक्षाओं से परिचित कराना है। यह प्रतियोगिता अंग्रेजी और तमिल में होगी। प्रतियोगिता का विषय ‘लाइफ एंड टीचिंग्स ऑफ भगवान महावीर’ है। प्रतियोगिता में भाग लेने का समय 60 मिनट है। समता लाखानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित रहेगी। पहली में कक्षा छटवीं से लेकर आठवीं तक तथा दूसरे वर्ग में कक्षा नवीं से 12वीं के लिए होगी। उन्होंने बताया कि इसमें 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसको हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे तो गलत पर 1 अंक की कटौती होगी। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन निःशुल्क है। संदर्भ पुस्तिकाएं वेबसाइट पर उपलब्ध है। समता लाखानी ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ग एक के लिए प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार, तृतीय पुरस्कार 2 हजार तथा 5 सांत्वना पुरस्कार 1-1 हजार रुपए के होंगे। वहीं वर्ग दो के लिए प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार और ढाई-ढाई हजार के 5 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page