समाचार

बच्चों का किया स्वागत : शासकीय हाईस्कूल निटहरा में मनाया गया प्रवेशोत्सव


शासकीय हाईस्कूल ग्राम निटहरा में नवीन प्रवेशोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। निटहरा के शासकीय हाई स्कूल में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को चंदन टीका, माल्यार्पण एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण कर मनाया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। शासकीय हाईस्कूल ग्राम निटहरा में नवीन प्रवेशोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। निटहरा के शासकीय हाई स्कूल में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को चंदन टीका, माल्यार्पण एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण कर मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तथा उद्वोधन में शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कर्त्तव्य के प्रति निष्ठावान बनने हेतु प्रेरित किया। उद्बोधन की श्रृंखला में माध्यमिक शिक्षक कृष्णा राजपूत द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा से विहीन मानव पशुवत् है ।

हमे हरहाल में अध्ययन करते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार एवं प्रसाद वितरण किया गया । विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भीकम सिंह सैंगर द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक भीकम सिंह सैंगर, अशोक शर्मा, चौबेसिंह, रामकृष्ण यादव, रामावतार धाकड़, नमोकार जैन, सत्या सिंह सिकरवार, काजल शाक्य, कृष्णा राजपूत, अर्चना राजपूत, नीतु पिप्पल, अन्य कर्मचारीगण एवं नवप्रवेशी छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page