समाचार

बूंद-बूंद योजना से समृद्ध करें शिक्षा और चिकित्सा : ऑनलाइन जूम मीटिंग में सामाजिक मंच के पदाधिकारी जुटे 


नगर में अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच (उत्कृष्ट पोरवाड़ सामाजिक मंडल) की मीटिंग संपन्न हुई। इसमें समाजजनों ने ऑनलाइन भाग लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में योजना को गति देने का संकल्प लिया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। समाज में जन जागृति लाने एवं समाज उत्थान के उद्देश्य से बने अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा विभिन्न गतिविधियां हर समय आयोजित की जाती रही हैं। मुख्य मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया की मंच के सभी जोन अध्यक्ष और सचिव की ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग का आयोजन आगामी आयोजनों को लेकर किया गया। जहा मंच अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर ने शिक्षा और चिकित्सा के लिए बूंद-बूंद योजना को सफल बनाने पर जोर दिया। वहीं सचिव सन्मति जैन बालसमुद ने बताया कि आगामी आम सभा मीटिंग जल्द ही बुलाई जाएगी तथा समाज में गृह उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मंच की वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा।

साथ ही धार्मिक तीर्थ यात्रा का आयोजन भी जल्द ही होगा। महिला प्रकोष्ठ सचिव ऋतू जैन चंडीगढ़ ने बताया कि समाज के सभी उम्र के बच्चों, पुरुषों महिलाओं तथा बुजुर्गों के लिए निः शुल्क ऑनलाइन इंग्लिश कोर्स शुरू किया जाना है। मीटिंग में संपूर्ण भारत के जोन अध्यक्ष सचिवों ने ऑनलाइन भाग लिया एवं आगामी मंच के होने वाले आयोजन पर अपने विचार साझा किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page