समाचार

प्रतिवर्ष देश के श्रेष्ठ व योग्य कार्यकर्ताओं को दिया जाता है पुरस्कार : युवा परिषद द्वारा युवारत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए इंजी. अर्पित जैन


भगवान ऋषभदेव एवं अन्य पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि, शाश्वत तीर्थ अयोध्या में सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 73वें संयम दिवस एवं 91वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित शरद पूर्णिमा श्रुत ज्ञान महोत्सव में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद द्वारा युवारत्न पुरस्कार युवा परिषद इंदौर के जिला अध्यक्ष अर्पित जैन वाणी इंदौर को प्रदान किया गया। पढ़िए उदयभान जैन की यह विशेष रिपोर्ट…


जयपुर। भगवान ऋषभदेव एवं अन्य पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि, शाश्वत तीर्थ अयोध्या में सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 73वें संयम दिवस एवं 91वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित शरद पूर्णिमा श्रुत ज्ञान महोत्सव में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद द्वारा युवारत्न पुरस्कार युवा परिषद इंदौर के जिला अध्यक्ष अर्पित जैन वाणी इंदौर को प्रदान किया गया। महोत्सव 16 से 18 अक्टूबर 2024 तक बड़ी मूर्ति, जैन मंदिर, अयोध्या में समस्त आर्यिका संघ के सानिध्य में आयोजित किया गया।

युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप, हस्तिनापुर ने अवगत कराया कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष देश के श्रेष्ठ व योग्य कार्यकर्ताओं को युवा परिषद द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार अयोध्या तीर्थ क्षेत्र पर आयोजित शरद पूर्णिमा श्रुत ज्ञान महोत्सव के अवसर पर युवा परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में 16 अक्टूबर को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार में अर्पित जैन को एक साल, दुपट्टा, तिलक, प्रशस्ति पत्र और ₹25,000 प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति का वाचन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, जयपुर ने किया।

इंजीनियर अर्पित जैन को यह पुरस्कार उनके द्वारा समाज कल्याण और धार्मिक क्षेत्र में किए जा रहे विशिष्ट कार्यों को देखते हुए दिया गया। अर्पित जैन के नेतृत्व में युवा परिषद जिला इंदौर द्वारा प्रति माह असहाय लोगों को डायलिसिस, गरीबों को अन्न-प्रदान, औषधिदान, तथा प्रतिवर्ष सैकड़ों भक्तों को सम्मेदशिखर जी आदि तीर्थों की यात्रा कराना जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। अर्पित जैन को यह सम्मान प्राप्त होने पर सभी आर्यिका संघ ने आशीर्वाद प्रदान किया, और सभी उपस्थित श्रेष्ट, विभिन्न संस्थाओं के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने अर्पित जैन को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page