समाचार

संस्था को तोड़ने से बचाने का प्रयास : अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की मथुरा में सम्पन्न हुई आपातकालीन बैठक


 अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की पंचम बैठक कृष्ण नगरी मथुरा के होटल मधुबन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद जैन दिल्ली की अध्यक्षता में में संपन्न हुई। इस अवसर पर 55 वर्ष से अधिक पुरानी पूर्वजों की इस संस्था को तोड़ने से बचाने के लिए एक अति आवश्यक आपातकालीन कार्यकारणी की बैठक राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारणी के विशेष आग्रह पर बुलाई गई, जिसमें देश के सभी स्थानों से कार्यकारणी सदस्य, शाखा अध्यक्ष, मंत्री पधारे। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


मथुरा। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की पंचम बैठक कृष्ण नगरी मथुरा के होटल मधुबन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद जैन दिल्ली की अध्यक्षता में में संपन्न हुई। जिसमें विसेस्त्या पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकीनन्दन महवा, इंदौर से सुमत प्रकाश जैन, राजीव रत्न पूर्व महामंत्री, अलवर से पूर्व अर्थ मंत्री अजीत जैन, वरिष्ठ समाज सेवी जयपुर से एडवोकेट ओमप्रकाश जैन दांतिया, पत्रिका संयोजक चन्द्रशेखर, संपादक प्रकाश चन्द जैन, अशोक नोगावा, पारस जैन, बंबई से मृगेंद्र जैन, दिल्ली से विजय जैन, शकुंतला जैन, महावीर जैन, पालम से सतीश जैन, लखनऊ से पीयूष जैन, अलीगढ़ से अशोक जैन, ग्वालियर से भाग चंद जैन, मथुरा से बनवारी लाल जैन, अलवर से राजेंद्र जैन, विजय जैन, सुमत चन्द, रविंद्र जैन, सतीश दीवान, चंचल जैन, पवन चौधरी, मधु पवन चौधरी, अजमेर से अशोक हलवाई , मुरैना से ओमप्रकाश जैन, अंजना अजय जैन, अजयजैन, आगरा से सुनील जैन, रवि जैन, तपेश जैन, परमेंदर जैन , राहुल एडवोकेट , विमल जैन, राहुल जैन नोगवां से राजेन्द्र जैन, नरेंद्र कश्मीरिया, नरेश जैन , भाई जीतू , सोनू , अलवर ग्रामीण से ओम प्रकाश जैन, गंगालाहरी, निर्मल जैन, महुवा से विनोद जैन, बंटी भी टीवीएस, हिंडौन से अशोक जैन, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, नदबई, आगरा ग्रामीण, देश के पल्लीवाल जैन छेत्र के प्रत्येक भाग से सभी महत्वपूर्ण समाज के सधर्मिक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें देश भर के सभी 60 प्रतिनिधिओं में से 45 क्षेत्रों के प्रतिनिधि/पदाधिकारी के साथ-साथ 20 से अधिक शाखाओं के अध्यक्ष/मंत्री एवं समाजजन बैठक में उपस्थित रहे। सभा में महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों पर महामंत्री महेश जैन, अमृत महोत्सव के संयोजक ने प्रकाश डाला।

विशेष तौर से इस अवसर पर महासभा के विधान एवं भावनाओं के विरुद्ध विगत डेढ़ साल से कार्य कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जैन एवं राष्ट्रीय अर्थमंत्री भागचन्द जैन जिन्हें पूर्व में इस आशय का नोटिस जारी किया हुआ था, के द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने और लगातार संस्था विरोधी कार्य में संलग्न रहने से सदन ने उन्हें सर्वसम्मति से एक मत होकर संस्था की प्राथमिक सदस्यता से आजीवन के लिए निष्कासित करते हुए अपने अपने पदों से बर्खास्त कर दिया गया, साथ ही आगामी चुनाव होने तक के लिए सदन की पूर्ण सहमति से आगरा से क्षेत्रीय प्रतिनिधि ओर उपाध्यक्ष चौधरी तपेश जैन को कार्यवाहक रा.अध्यक्ष एवं जयपुर से क्षेत्रीय प्रतिनिधि अनिल जैन को कार्यवाहक रा.अर्थ मंत्री नियुक्त किया।

समाज में विभिन्न प्रकार से अवरोध उत्पन्न करने के लिए पारस जैन जयपुर, अमित जैन अलवर एवं मुकेश जैन जयपुर को आजीवन के लिए संस्था की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। साथ में महासभा के पूर्व कार्यकारी महामंत्री मगन जैन द्वारा अलवर में कराए गए चुनावो का आय -व्यय का हिसाब नही देने पर पर 15 दिवस का नोटिस देने के लिए सदन ने कहा। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेश जैन जयपुर ने बताया कि इस अवसर पर 55 वर्ष से अधिक पुरानी पूर्वजों की इस संस्था को तोड़ने से बचाने के लिए एक अति आवश्यक आपातकालीन कार्यकारणी की बैठक राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारणी के विशेष आग्रह पर बुलाई गई, जिसमें देश के सभी स्थानों से कार्यकारणी सदस्य, शाखा अध्यक्ष, मंत्री पधारे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
2
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page