समाचार

नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल के चुनाव हुए संपन्न: आशीष मेहता 7 मतों से जीतकर बने दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष


श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल के चुनाव रविवार को किए गए। सीजी गढ़ रिजॉर्ट में चुनाव संबंधित बैठक हुई। इसमें समाजजनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नरसिंहपुरा से पढ़िए, यह खबर…


नरसिंहपुरा। श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल के चुनाव रविवार को किए गए। सीजी गढ़ रिजॉर्ट में चुनाव संबंधित बैठक हुई। इसमें समाजजनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव की बैठक को समाज अध्यक्ष ऋषभ, सचिव अनिल मेहता, उपाध्यक्ष विमल एवं पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिपरिया का सानिध्य मिला। समाजजनों में इस चुनाव को लेकर बहुत उत्साह रहा। चुनाव प्रक्रिया में प्रवीण सिंघवी को 47एवं आशीष मेहता को 54 मत प्राप्त हुए। 7 मतों के अंतर से आशीष मेहता मंडल अध्यक्ष पद पर विजय हुए। इस चुनाव को वैधानिक रूप से संपादित करने में एडवोकेट हर्षवर्धन एवं नरेंद्र की पूर्ण रूप से सराहनीय भूमिका रही। समाजजनों ने नवयुवक मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष मेहता को बधाई और शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page