यंग जैन स्टडी ग्रुप द्वारा आयोजित जैन संस्कार शिविर कल 30 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व शनिवार को छावनी स्थित दिगम्बर जैन पंचायती जिनालय से सुबह 6 बजे श्रीजी की शोभा यात्रा निकाली गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। यंग जैन स्टडी ग्रुप द्वारा आयोजित जैन संस्कार शिविर कल 30 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व शनिवार को छावनी स्थित दिगम्बर जैन पंचायती जिनालय से सुबह 6 बजे श्रीजी की शोभा यात्रा निकाली गई, जो सन्मति स्कूल पहुंची, यहां श्रीजी विराजमान किए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रकाश छाबड़ा, कैलाश वेद, देवेंद्र सेठी, सुनील शाह, सुशील गोधा, नेमीचंद लुहाड़िया, अजय जैन मिंटा, जयश्री टोंग्या, अभिजीत जैन, प्रीतेश जैन, अखिलेश जैन, विमलचंद छाबड़ा सहित जुलूस में छावनी समाज के श्रेष्ठि जन, स्कूल पदाधिकारी, समाज जन उपस्थित थे।
होगा शिविर ध्वजारोहण व उद्घाटन
शिविर का ध्वजारोहण सुबह सात बजे 30 अप्रैल को होगा। इस मौके पर अशोक किरण जैन, विजित रामावत, संजय जैन (बड़नगर), अविनाश सेठी, सोहनलाल सरावगी, सुरेश बड़जात्या, सत्यनारायण पटेल, दीपक जैन टीनू, विरकुमार, राहुल पटेल, अभिजीत जैन, मनीष गोधा, नवीन गोधा, सुनील शाह, मनोज गोधा, नेमिचंद लुहाड़िया, कैलाश वेद, अनिल जैनको, ज्ञानेश सुनील जैन, राजेंद्र जैन मौजूद रहेंगे।













Add Comment