भारत वर्षीय दिगंबर जैन समाज ने दिनेश खोड़निया के दृढ़ संकल्प, पक्के इरादों और दूर दृष्टि से एक सपना देखा था कि उनका अपना बड़ा शिक्षण संस्थान हो। सभी सुविधा युक्त भव्य इमारत हो। उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था हो और यह सपना 10 वर्ष के इंतजार के बाद अब साकार हो रहा है। हुमड़पुरम से पढ़िए, यह खबर…
हुमड़पुरम। भारत वर्षीय दिगंबर जैन समाज ने दिनेश खोड़निया के दृढ़ संकल्प, पक्के इरादों और दूर दृष्टि से एक सपना देखा था कि उनका अपना बड़ा शिक्षण संस्थान हो। सभी सुविधा युक्त भव्य इमारत हो। उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था हो और यह सपना 10 वर्ष के इंतजार के बाद अब साकार हो रहा है। दिनेश खोड़निया के कुशल मार्ग दर्शन और प्रबंधन में बुधवार को हुमड़पुरम एक शिक्षा तीर्थ के रूप में उभर कर विश्व पटल पर आ गया है। यहां जीएनएम नर्सिंग कॉलेज है। बीएससी नर्सिंग व्यवस्था प्रारंभ होने में है। आयुर्वेद कॉलेज मान्यता अंतिम चरण में है। स्कूली और उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था उत्कृष्ट स्तर पर है। हुमड़पुरम में ही 25 नवंबर 2026 को प्रथम सामूहिक विवाह आयोजन होगा। जो नया इतिहास लिखने जा रहा है। कई सकारात्मक सामाजिक सुधारों का ये हुमड़पुरम गवाह बना है और कई नए कीर्तिमानों की गवाही देने का इसे सौभाग्य मिलने वाला है।
4 जनवरी को होगा शपथग्रहण समारोह
नववर्ष 2026 में 4 जनवरी को समाज की नई कार्यकारिणी का यहां शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें 3000से अधिक हुमड़ भाई-बहनों और पदाधिकारियों के शामिल होने की आशा है।
वर्ष के अंतिम दिन अजीत कोठिया ने बताया कि इस पावन धरा की माटी को स्पर्श कर यहां का अवलोकन करने का सौभाग्यधारक बन सका। ये मेरे जीवन का अविस्मरणीय पल बन गया।













Add Comment