समाचार

जीव दया स्थल पर सेवा कार्य कर अर्जित किया पुण्य: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड के पदाधिकारियों ने गोसेवा की 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी की ओर से अपने बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘जीव दया अभियान’ का शुभारंभ सोमवार को प्रातः शहर के ‘जीव दया स्थल’ गौरी के किनारा हाउसिंग कॉलोनी से किया गया। सभी सदस्य प्रातः 7.30 बजे जीव दया स्थल पर उपस्थित हुए और उन्होंने गायों को गुड़, चना, चारा और आटा आदि खिलाकर पुण्यार्जित किया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी की ओर से अपने बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘जीव दया अभियान’ का शुभारंभ सोमवार को प्रातः शहर के ‘जीव दया स्थल’ गौरी के किनारा हाउसिंग कॉलोनी से किया गया। सभी सदस्य प्रातः 7.30 बजे जीव दया स्थल पर उपस्थित हुए और उन्होंने वहां गोशाला में गायों को गुड़, चना, चारा और आटा आदि खिलाकर पुण्यार्जित किया। जीव दया अभियान कार्यक्रम के संयोजक नवीन अंजू जैन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी के सचिव अंशुल आयशा जैन ने बताया कि ‘जीव दया अभियान’ कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत बेजुबान पशुओं के भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। जिसके अंतर्गत जीव दया स्थल, इंसानियत स्थल पर मूक पशु-पक्षियों के लिए भोजन व्यवस्था एवं शहर के वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम एवं जिला चिकित्सालय पर भी समय-समय पर भोजन वितरण का कार्य किया जाएगा। सोमवार को संस्था के सभी सदस्यों ने जीव दिया स्थल पर पक्षियों और मछलियों के लिए भी दाना डाला। साथ ही जीव दया स्थल समिति की प्रशंसा की। उन्होंने शहर के अंदर गायों एवं पक्षियों के लिए बहुत सुंदर व्यवस्था बना रखी है। जीव दया स्थल समिति द्वारा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी के इस कार्य की प्रशंसा की गई और साथ ही उनके द्वारा संस्था को जीव स्थल पर आमंत्रित किया गया। जीव व्यवस्था समिति के सदस्य धर्मेंद्र द्वारा सोशल ग्रुप की इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पुनम द्वारा जीव दया स्थल समिति एवं संस्था के सभी पधारे हुए सदस्यों का एवं सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शैलेंद्र पूनम जैन अध्यक्ष, अंशुल आयशा जैन सचिव, रविंद्र सुधा जैन कोषाध्यक्ष, अशोक जया जैन परम संरक्षक, नवीन अंजू जैन कार्यक्रम संयोजक, मुकेश किरण जैन, पंकज रजनी जैन, असीम नेहा जैन, हिमांशु खुशबू जैन, शुद्धत्मा प्रकाश उर्वशी जैन, अतुल ज्योति जैन, राजीव वर्षा जैन सहित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page