गणतंत्र दिवस एवं उत्तरप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. सुनील जैन संचय (ललितपुर) को ‘जैन संस्कृति संवर्द्धन सम्मान’ से सम्मानित किया। लखनऊ से पढ़िए, यह खबर…
लखनऊ। गणतंत्र दिवस एवं उत्तरप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. सुनील जैन संचय (ललितपुर) को ‘जैन संस्कृति संवर्द्धन सम्मान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उप्र जैन विद्या शोध संस्थान, संस्कृति मंत्रालय की ओर से वर्ष 2025–26 के लिए प्रदान किया गया। अलंकरण समारोह गांधी सभागार, जन भवन (राजभवन), लखनऊ में किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन ने डॉ. सुनील जैन संचय को प्रशस्ति पत्र, सम्मान राशि 51 हजार का चेक एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें जैन संस्कृति, दर्शन, साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं सतत योगदान के लिए दिया गया।
कई विशिष्ट विभूतियों को सम्मान
इस अवसर पर अमृत अभिजात (आईएएस), प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार,अमितकुमार अग्निहोत्री, निदेशक, अपर मुख्य सचिव डॉ.सुधीर बोबडे, प्रो. अभयकुमार , उपाध्यक्ष, उप्र जैन विद्या शोध संस्थान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राजभवन में हुए इस अलंकरण समारोह में राज्यपाल एवं उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य एवं दर्शन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया।
इन समाज श्रेष्ठिजनों ने दी बधाइयां
डॉ. सुनील संचय को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने पर न्यायमूर्ति विमला जैन भोपाल, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के संरक्षक व जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस, तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के अध्यक्ष डीके जैन, कार्यकारी अध्यक्ष संतोषकुमार घड़ी, महामंत्री राजकुमार घाटे, प्रचार प्रमुख राजेश जैन रागी,अभादिजैगो महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष बैटरी, जैन तीर्थ द्रोणगिरि ट्रस्ट कमेटी के सुनील घुवारा, प्रबंध मंत्री सनत कुटोरा,अहार क्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र बड़ागांव सहित अनेक संस्था संगठनों ने बधाई दी है।













Add Comment