अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के संघस्थ शिष्य डॉ. जीवन प्रकाश जैन इन दिनों अमेरिका प्रवास पर हैं। वे जैन समाज ऑफ यू.एस.ए., न्यू जर्सी के आमंत्रण पर दशलक्षण पर्व के अवसर पर धर्मप्रभावना कर रहे हैं। पढ़िए अशोक पाटिल की ख़ास रिपोर्ट…
यू.एस.ए.-न्यू जर्सी। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद, कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील ने अवगत कराया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जैन स्कॉलर डॉ. जीवन प्रकाश जैन 15 दिवसीय प्रवास हेतु अमेरिका पहुंचे हैं। उन्हें ‘‘जैन समाज ऑफ यू.एस.ए.-न्यू जर्सी’’ ने आमंत्रित किया है।
डॉ. जीवन प्रकाश जैन का यह प्रवास दशलक्षण पर्व के अवसर पर विशेष महत्व रखता है। जैन धर्म का यह पर्व जिसे पर्यूषण पर्व भी कहा जाता है, प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक मनाया जाता है। इसका समापन आश्विन कृष्णा एकम् को क्षमावणी दिवस के रूप में होता है। गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी इसे अनादिनिधन पर्व मानती हैं, जो सृष्टि के आदि से ही मनाया जाता रहा है।
डॉ. जीवन प्रकाश जैन, जोकि जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर, अयोध्या, मांगीतुंगी (नासिक) सहित अनेकों राष्ट्रीय स्तरीय समितियों से जुड़े हैं और उत्तरप्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान-लखनऊ के सदस्य भी हैं, का यह प्रवास जैन समाज के लिए गौरवपूर्ण है।
26 अगस्त को अयोध्या से प्रस्थान करने के बाद वे अमेरिका के वेस्ट न्यूयार्क स्थित जैन सेंटर पहुंचे। कार्यक्रम में जैन सेंटर के प्रेसिडेंट विजय भाई शाह के साथ नितिन भाई शाह, कीर्ति भाई शाह, राजीव भाई शाह, सनत भाई शाह, हेमंत भाई शाह, कुमारपाल भाई शाह, कल्पेश भाई शाह, सुरेंद्र भाई शाह और धर्मेश भाई शाह सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित थे। पूर्व में भी डॉ. जैन अमेरिका के अटलांटा, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, टेक्सास, फिनिक्स, प्रैंकलिन एवं न्यूयॉर्क स्थित जैन सेंटर्स में धर्म प्रभावना कर चुके हैं।













Add Comment