जयपुर में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस और संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समापन समारोह पर वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. अखिल बंसल को लौह पुरुष एकता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पढ़िए पारस जैन ‘पार्श्वमणि’, की रिपोर्ट…
जयपुर/ अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समापन महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को जयपुर में किया जा रहा है। इस समारोह में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में लौह पुरुष एकता अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
इस सम्मान के लिए राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. अखिल बंसल का चयन किया गया है। संगठन के सांस्कृतिक सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि चयन समिति संयोजक हुकुमचंद गणेश एवं ग्लोबल चांसलर रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली ने डॉ. बंसल के साहित्य, पत्रकारिता और सांस्कृतिक समन्वय के अद्वितीय योगदान को देखते हुए यह चयन किया है।
डॉ. अखिल बंसल ने ‘अथाई साहित्य एवं संस्कृति समन्वय समूह’ के माध्यम से अनेक कलमकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे पिछले 50 वर्षों से सक्रिय हैं और विगत 45 वर्षों से ‘समन्वय वाणी’ का नियमित संपादन व प्रकाशन कर रहे हैं। उन्हें अब तक 20 से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है और अब लौह पुरुष एकता अवार्ड उनके विशिष्ट योगदान की विशेष मान्यता है।













Add Comment