समाचार

भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर दीपदान: भक्तामर पाठ के उच्चारण किए


भगवान आदिनाथ स्वामी के जन्मकल्याण पर रविवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रतापगढ़ से अंकित जैन की पढ़िए यह खबर…


प्रतापगढ़। जैन संप्रदाय के पहले तीर्थकर भगवान आदिनाथ स्वामी के जन्मकल्याण पर रविवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के प्रवक्ता रितेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को श्री आदिनाथ भगवान के जन्मकल्याणक पर श्री जूना मंदिर में भक्तामर पाठ के उच्चारण के साथ 5 वेदियों पर दीपदान किया गया। दीपदान कार्यक्रम के बाद भक्तामर की महिमा को गाया गया। आदिनाथ भगवान की महा आरती की।। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page