समाचार

डॉ . डी वीरेन्द्र हेगड़े ने राज्ससभा सदस्य की ली शपथ

नई दिल्ली। प्रसिद्ध परोपकारी और कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में धर्मस्थल मंदिर के प्रशासक डॉ. डी वीरेंद्र हेगड़े ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस माह की शुरुआत में वीरेन्द्र हेगड़े को राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में नॉमित किया था। कर्नाटक में 25 नवम्बर 1948 को जन्में  डॉ. डी वीरेन्द्र कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर के वंशानुगत धर्माधिकारी हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र से ही सेवाकार्यों को अपना लिया था। उन्होंने कन्नड़ भाषा में शपथ ली। उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page