जैन समाज की बालिकाओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर समाज और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। समाजजनों ने दिव्यांशी और काव्यांशी को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। भोपाल से पढ़िए, यह खबर...
भोपाल। मप्र माध्यमिक बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में संपन्न हुई थी। बोर्ड का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इसमें जैन समाज की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है। दोनों बालिकाओं के उत्कृष्ट परिणाम के चलते समाजजनों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि दिव्यांशी पुत्री संजय श्वेता जैन ने 12वीं बोर्ड की मैथ्स एंड कामर्स विषय परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं और प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दिव्यांशी की छोटी बहन काव्यांशी ने 10वीं की परीक्षा में 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास अर्जित किया है। संजय जैन ने बताया कि दोनों बहनों ने आज प्रथम स्थान प्राप्त कर मेरा तथा समस्त सिंघई बिलहरा परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों बालिकाओं को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवारजन और समाजजन उनकी इस उपलब्धि से हर्षित हैं। गौरतलब है कि दोनों बालिकाएं चिल्ड्रन होप इंडिया गर्ल्स स्कूल गांधीनगर भोपाल की छात्रा हैं।













Add Comment