समाचार

नेशनल यूथ अवार्डी दिव्या जैन ने बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वच्छता, पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग नहीं करने की सलाह

कोटा। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना के लिए अभियान चला रहीं नेशनल यूथ अवार्डी और पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन ने बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठिकरिया, जिला चित्तौड़गढ़ में स्कूल के बालक- बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दिव्या जैन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के सम्बंध में प्रेरित करते हुए कहा कि हमें न केवल स्वयं के लिए बल्कि सम्पूर्ण पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना है। साथ ही अन्य को भी प्रेरित करना है। दिव्या ने पॉलीथिन की थैलियों से पर्यावरण को निरन्तर हो रहे नुकसान के बारे में बताया और सभी लोगों से कपड़े , कागज,जूट आदि से बने थैलों में ही सामान लाने के लिए कहा। दिव्या ने खाली समय में कपड़े के थैले बनाने के लिए भी प्रेरित किया। बच्चों को पर्यावरण मित्र पत्रिका की प्रति व स्टिकर भी निःशुल्क वितरित किए गए।
बाद में दिव्या जैन ने सभी बच्चों को बालिका शिक्षा का महत्त्व बताते हुए बालिका बचाओ – बालिका पढ़ाओ संदेश भी दिया। उन्होंने सबको सामूहिक शपथ भी दिलाई। दिव्या ने कहा कि आपके जागरूक होने पर अन्य जन भी जागरूक होंगे। इस प्रकार जन-जागरूकता की कड़ी बनती चली जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

You cannot copy content of this page