महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डोली (फलातेड )सागवाड़ा के स्टॉफ को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप में जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरित की गई। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डोली (फलातेड )सागवाड़ा के स्टॉफ को हृदयाघात से बचाने प्राथमिक चिकित्सा के रूप में जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका आशा परमार ने की। विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार जोशी एवं सीमा रानी पटेल थीं। प्रारंभ मेंआशा परमार ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा उनके विद्यालय का जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरण कार्यक्रम के लिए चयन करने पर अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक किट संबंधी जानकारी साझा करते हुए कहा कि किट में एस्प्रिन 150मिग्रा, सार्बीट्रेट 10मिग्रा तथा अटोरवेस्टट्रिन 80मिग्रा है। जब भी हृदयाघात की संभावना लगे। चेस्ट पेन हो, पसीना हो रहा हो, घबराहट हो तो इन तीन टेबलेट्स का सेट रोगी को राहत देकर उसके जीवन काल बढ़ाकर हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय दे सकता है। इस किट को किसी भी हृदयाघात संभावित व्यक्ति को देकर उसके प्राण बचाए जा सकते हैं। कार्यक्रम को आशा परमार, दिलीपकुमार जोशी तथा सीमा रानी पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर कचरूलाल पाटीदार, मोहनलाल पारगी, सोनल राव, मनीषा भट्ट, नीलम पाटीदार, सोनिका जोशी तथा चंदन बाला जैन सहित कई गुरुजन एवं स्टाफ सदस्यों का सान्निध्य मिला।संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार दिलीप कुमार जोशी ने व्यक्त किया।













Add Comment