समाचार

इंदौर शहर के शासकीय विद्यालयों में निःशुल्क स्वेटरों का वितरण : समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया 


सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को समाजसेवियों की ओर स्वेटरों का वितरण किया गया। स्वेटर मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने में आई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को समाजसेवियों की ओर स्वेटरों का वितरण किया गया। स्वेटर मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने में आई। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर शनिवार को समाज के विभिन्न उदारमना महानुभावों के सहयोग से शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए नगर के स्कूलों में स्वेटरों का वितरण किया गया। इनमें शासकीय माध्यमिक विद्यालय फिल्टर स्टेशन (135), शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिजासन (46), शासकीय प्राथमिक विद्यालय दिलीप नगर (25), शासकीय प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर (37), शासकीय माध्यमिक विद्यालय नैनोद (68) के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर प्रदान की गई।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन में प्रतिनिधित्व करने वाले वित्तीय सलाहकार सुधेश जैन, केमिकल व्यवसायी राजकिशोर गांगेय, सेवा कार्यों में अग्रणी पवन चौधरी, श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा जैन, दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य रागिनी गांगेय, सरिता जैन, शिक्षकों के लिए संघर्षरत समग्र के शिक्षक साथी संतोष जैन गुरुजी, राष्ट्रपति सम्मान से विभूषित शिक्षक साथी ललित पारिख एवं समर्पित शिक्षक साथी सत्यनारायण कश्यप, संभागीय शिक्षा अधिकारी. लोक शिक्षण संभाग इंदौर अनिता चौहान, संकुल प्राचार्य उमावि गांधीनगर रविंद्रसिंह ठाकुर, क्षेत्रीय पार्षद गांधीनगर सुभाष सुनेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page