ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के विभिन्न उदारमना महानुभावों एवं दिगंबर जैन महासमिति जूनियर महिला इकाई नेमीनगर जैन कॉलोनी इंदौर के सहयोग से गुरुवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 48 धन्वंतरी नगर (राजेंद्र नगर) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटरों और मोजों का वितरण किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के विभिन्न उदारमना महानुभावों एवं दिगंबर जैन महासमिति जूनियर महिला इकाई नेमीनगर जैन कॉलोनी इंदौर के सहयोग से गुरुवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 48 धन्वंतरी नगर (राजेंद्र नगर) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटरों और मोजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान‘, दिगंबर जैन महासमिति जूनियर महिला इकाई नेमीनगर की आयुषी बाकलीवाल, प्रियंका अजमेरा, कंचन जैन, पूर्व इंजीनियर इन चीफ नगरीय प्रशासन मध्य प्रदेश भोपाल हंसकुमार जैन, समाज सेवी एवं पूर्व बैंक प्रशासकीय अधिकारी एसबीआई, राजकुमार जैनी, पूर्व डीन वेटनरी कॉलेज रसलपुरा(महू ) डॉ .रविंद्र प्रधान, महिला समाज सेवी प्रीति जैन, सरिता जैनी, कानूनबाला जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वंदना संतोष जैन गुरुजी द्वारा 17 स्वेटरों की, दिगंबर जैन महासमिति जूनियर महिला इकाई नेमीनगर द्वारा 18 स्वेटरों की, शिक्षिका मीना जी दामले द्वारा 7 स्वेटरों की, शिक्षिका ऊषा कुराने द्वारा 7 स्वेटरों की राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि प्रीति हंसकुमार जैन द्वारा 100 मौजों की सहयोग राशि भी प्रदान की गई। विद्यालय प्रधान प्रभा चौहान एवं शिक्षक परिवार के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।













Add Comment