समाचार

ईशान पत्रिका की पहल : शासकीय विद्यालय में नि:शुल्क स्वेटरों एवं मोजों का वितरण निरंतर जारी


ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के उदारमना महानुभावों के सहयोग से शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 31, एसएएफ लाइन, इंदौर में अध्ययनरत 52 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटरों एवं मोजों का वितरण किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के उदारमना महानुभावों के सहयोग से शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 31, एसएएफ लाइन, इंदौर में अध्ययनरत 52 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटरों एवं मोजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समन्वय के पूर्व अध्यक्ष एवं दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच, इंदौर जोन-2 के अध्यक्ष सचिन आरती जैन, युवा साथी अनय जैन, सम्यक जैन तथा विद्यालय परिवार से श्री राजेंद्र जी पंवार, श्रीमती भारती पैठणकर, श्रीमती सीमा बेड़े, श्रीमती पद्मिनी लक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था प्रभारी मंजूषा पाठक द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page