समाचार

आरोहण समारोह : दीक्षार्थी देशव्रती श्रावक आदेश्वर पंचौरी की जैनेश्वरी दीक्षा 13 को


सारांश

वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान दीक्षार्थी देशव्रती श्रावक आदेश्वर पंचौरी (धरियावद) जैनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी। पढ़िये विस्तृत रिपोर्ट… 


मदनगंज-किशनगढ़। मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से 13 फरवरी को मोक्ष मार्ग आरोहण समारोह (जैनेश्वरी दीक्षा) का आयोजन किया जाएगा। वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान दीक्षार्थी देशव्रती श्रावक आदेश्वर पंचौरी (धरियावद) जैनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी।

निकाला जाएगा बिनौली जुलूस 

अध्यक्ष विनोद पाटनी व मंत्री सुभाष बडज़ात्या ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 11 फरवरी को बिनौली व गोद भराई के साथ होगा। सांय 7 बजे मुनिसुव्रतनाथ मंदिरजी से आरके कम्यूनिटी सेंटर तक बिनौली जुलूस निकाला जाएगा। 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे आरके कम्यूनिटी में वृहद् प्रत्याख्यान, दोपहर 2 बजे गणधर वलय विधान, आचार्यश्री पूजन और आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज के आशीर्वचन होंगे। उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल ने बताया कि सांय 7.30 बजे से सूरजदेवी पाटनी सभागार में भजन संध्या में भजन गायक अजित पांड्या एण्ड पार्टी द्वारा समधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

होंगे जैनेश्वरी दीक्षा संस्कार 

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से आचार्यश्री वर्धमान सागर के सान्निध्य में दीक्षा समारोह सूरजदेवी पाटनी सभागार में आयोजित होगा। वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज द्वारा दीक्षार्थी श्रावक आदेश्वर पंचौरी धरियावद जैनेश्वरी दीक्षा संस्कार प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के लोग उमड़ेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page