समाचार

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 10वीं बैठक: शिखरजी यात्रा पर मंथन होगा 8 नवंबर को


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन 10वीं बैठक गूगल मीट पर 8 नवंबर शनिवार को रात्रि 8.30 बजे आहूत की गई है। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन 10वीं बैठक गूगल मीट पर 8 नवंबर शनिवार को रात्रि 8.30 बजे आहूत की गई है। फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता विपिन गांधी करेंगे तथा संयोजन महेंद्र बंडी करेंगे। बैठक में सम्मेद शिखरजी यात्रा 13 सितंबर का आय-व्यय, आवास तथा यात्रा खर्चों की विस्तृत जानकारी महामंत्री महेंद्र बंडी देंगे।

विश्व हूमड़ जैन जनगणना, उदयपुर परिचय सम्मेलन, हूमड़ प्रीमियर क्रिकेट लीग आयोजन, पर्यूषण पर्व में तपस्वी सम्मान और हूमड़ वाणी लोकार्पण सहित विविध विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में आयोजन को अजीत कोठिया, धनपाल जैन सरोदा, विजय जैन, विपिन पंचोरी, निरंजन जुआ, अशोक शाह, रमेश वगैरिया, महावीर कोटडीया तथा प्रवीण जैन खेरवाड़ा संबोधित करेंगे। आय-व्यय विवरण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत प्रस्तुत करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page