समाचार

महावीर इंटरनेशनल की स्थापना की स्वर्ण जयंती अगले वर्ष : सूरत में पुलिस कमिश्नर से महावीर इंटरनेशनल की सेवा यात्रा पर चर्चा


महावीर इंटरनेशनल की स्थापना की स्वर्ण जयंती अगले वर्ष है, और इस उपलक्ष्य में आयोजनों की श्रृंखला का आगाज हो चुका है। “सब को प्यार”, “सब की सेवा”, और “जीओ और जीने दो” जैसे आदर्श उद्देश्यों के साथ, इस संगठन की 350 से अधिक शाखाएं और 10,000 से ज्यादा वीर-विराएं देशभर में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


सूरत (गुजरात)। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना की स्वर्ण जयंती अगले वर्ष है, और इस उपलक्ष्य में आयोजनों की श्रृंखला का आगाज हो चुका है। “सब को प्यार”, “सब की सेवा”, और “जीओ और जीने दो” जैसे आदर्श उद्देश्यों के साथ, इस संगठन की 350 से अधिक शाखाएं और 10,000 से ज्यादा वीर-विराएं देशभर में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्वर्ण जयंती और सेवा यात्रा से अवगत कराने के लिए, राजनेताओं, विभिन्न महकमों के अधिकारियों, समाज सेवियों, उद्योगपतियों, और धर्मगुरुओं से संपर्क किया जा रहा है।

इसी कड़ी में, हाल ही में सिल्क और डायमंड सिटी सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत से महावीर इंटरनेशनल के रिजन-8 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गणपत भन्साली और मेम्बरशिप एंड सेंटर डेवलपमेंट के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक वीर सुरेन्द्र मरोठी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें “महावीर प्रवाह” का स्वर्ण जयंती अंक प्रदान किया गया और महावीर इंटरनेशनल की सेवा यात्रा के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page