परवार सभा इंदौर की ओर से आगामी परिचय सम्मेलन की कार्यकारिणी एवं संयोजक गण की मीटिंग रविवार को चंदाप्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर में हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। परवार सभा इंदौर की ओर से आगामी परिचय सम्मेलन की कार्यकारिणी एवं संयोजक गण की मीटिंग रविवार को चंदाप्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर में हुई। इस बारे में परिचय सम्मेलन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मीटिंग में जनवरी में किए जाने वाले परिचय सम्मेलन को भव्य रूप में नए अंदाज से करने पर विचार-विमर्श किया गया।
सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघई, कार्याध्यक्ष अनिल जैनको, महामंत्री एवं परिचय सम्मेलन प्रमुख संयोजक अनिल रावत ने भी मीटिंग में अभी तक की सम्मेलन को लेकर की गई तैयारियों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। मीटिंग का संचालन प्रदीप जैन बल्ला ने किया। आभार प्रदर्शन अनिल जैन सप्पू ने माना।













Add Comment