संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का विहार इंदौर के लिए चल रहा है। बीते मंगलवार को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पदाधिकारी दिलीप गोधा फार्म हाउस, अर्जुन बरोड़ पहुंचकर विहार में सम्मिलित हुए। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का विहार इंदौर के लिए चल रहा है। बीते मंगलवार को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पदाधिकारी दिलीप गोधा फार्म हाउस, अर्जुन बरोड़ पहुंचकर विहार में सम्मिलित हुए। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश रविवार, 14 जुलाई को सुबह 7:30 बजे उदय नगर जैन मंदिर से होगा, तत्पश्चात संघ यहां से गोयल नगर -तिलक नगर – कनाड़िया होते हुए समवशरण मंदिर पहुंचेगा, जहां मुनि संघ के प्रवचन होंगे। संघ में मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी एवं निसर्ग सागर जी भी इस समय मुनि श्री के साथ विहार कर रहे हैं। मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि इतिहास को कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम बहुत संपन्न है या नहीं, इतिहास तो सबूत मांगता है। इतिहास आपको मंदिरों में दिखेगा। जिनालयों का वैभव पूरी दुनिया देखती है, होटल हम अपने हिसाब से ढूंढते हैं। किंतु 100 करोड़ का मंदिर बनाओगे तो दर्शन के लिए गरीब से गरीब व्यक्ति भी दर्शन कर लेगा। इस संसार से जाने के पहले हमारे घर का वैभव मंदिरों में लगा जाना, वह मंदिर आस्था का केंद्र बनेंगे। गुरु श्रावक के बिना अधूरा है , गुरु की प्रतिष्ठा बनाना श्रावक का काम है।
आज हम आग है कल पानी हो जाएंगे , हम और आप एक कहानी हो जाएंगे। प्रतिमाओं पर लिखी प्रशस्ति से दुनिया आपको पहचानेगी। इस अवसर पर सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, परम संरक्षक एम के जैन, महामंत्री सुशील पांड्या, मनोज बाकलीवाल, डी के जैन, सतीश जैन, आदिश्वर जैन, आनंद गोधा, नीरज मोदी, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, संजय अहिंसा, राजेश जैन, वीरेंद्र जैन, विपिन जैन, देवेंद्र गोधा, कमलेश कासलीवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।













Add Comment