लाल किला ग्राउंड में आचार्य भगवंत का भव्य दीक्षा दिवस धूम धाम से मनाया गया। उनके दर्शनों के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री पधारे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट
दिल्ली। लाल किला ग्राउंड में आचार्य भगवंत का भव्य दीक्षा दिवस धूम धाम से मनाया गया। भगवान महावीर स्वामी के 2622 वें जन्म कल्याणक व आचार्य भगवंत 108 श्री सुनीलसागर जी गुरुदेव कें 27वें दीक्षा दिवस (गुरु उपकार दिवस) के पावन अवसर पर भारत के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह गुरुदेव के दर्शनार्थ आए। उन्होंने गुरुदेव से दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आचार्य भगवंत को जीवों की रक्षा का उपकरण पिछिक्का भेट की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने भी संबोधित किया।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
+1
1













Add Comment