समाचार

श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की चतुर्थ पुण्य स्मृति में कार्यक्रम : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर ने शिक्षक दिवस पर किया सम्मान


फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन, समाज सेवा के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक स्व.श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की चतुर्थ पुण्य स्मृति व शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर संतोष जैन ‘ सर’ प्राचार्य एवं कु. ख्याति राहुल जैन (कक्षा दसवीं) लव कुश विद्या विहार, को समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन, समाज सेवा के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक स्व.श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की चतुर्थ पुण्य स्मृति व शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर संतोष जैन ‘ सर’ प्राचार्य एवं कु. ख्याति राहुल जैन (कक्षा दसवीं) लव कुश विद्या विहार, को समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल, पगड़ी, दुपट्टा व माला पहनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका थे। उन्होंने कहा कि प्रदीप जी को अनंत की यात्रा पर गए आज 4 वर्ष हो गए। वे 26 वर्ष तक समाज सेवा में सक्रिय रूप से जुड़े रहे ।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के देश भर के 35000 परिवारों के आदर्श रहे, उन्हें शत-शत नमन। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष सतीश जैन की। जैन ने कहा कि अजीब संयोग है , आज ही के दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन है और स्वर्गीय जैन रत्न श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि। कोई भी शिक्षक पैसा कमाने के लिए शिक्षक नहीं बनता वो, बच्चों का भविष्य बनाते हैं। इस देश का भविष्य शिक्षकों के हाथ में है।

इस अवसर पर आर के जैन, राकेश जैन सिंघई, विजय जैन, अर्चना- जे के जैन, सुनील – अनीता जैन, आर के जैन, अतुल- सुनीता जैन, थाला वाले, राकेश जैन , अशोक जैन, राजीव जैन, निकलंक जैन, राजीव – रचना जैन, के एल जैन , अजय जैन एडवोकेट, जयंत जैन व स्कूल की अध्यापिकाओं के साथ ही सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव श्री अरविंद जैन ‘सर ‘ ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page