समाचार

गंगापुर सिटी जैन सोशल ग्रुप के प्रतिनिधियों का जबलपुर में आत्मीय स्वागत : भगवान महावीर स्वामी की 1400 किलो वजनी प्रतिमा स्थापना के प्रयासों की सराहना


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के प्रतिनिधियों का जबलपुर में विशेष स्वागत किया गया, जहाँ फेडरेशन पदाधिकारियों ने धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। भगवान महावीर स्वामी की ब्रॉन्ज प्रतिमा स्थापना जैसे उल्लेखनीय कार्यों की भी प्रशंसा हुई। पढ़िए नितिन जैन की रिपोर्ट…


जबलपुर में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुभाष जैन एवं वरिष्ठ सदस्य श्री प्रवीण जैन का आगमन हुआ। प्रतिनिधि मंडल के आगमन पर फेडरेशन पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री नितिन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय विनय जैन तथा महाकौशल–विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर रीजन सचिव हेमंत जैन, जबलपुर मेन के अध्यक्ष मुल्क राज बादशा एवं फेडरेशन की कार्यकारिणी के सदस्य नवीन जैन ने विशिष्ट अतिथियों से सौजन्य भेंट की और संगठन की आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

नितिन जैन ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि नरेंद्र जैन के प्रयासों से राजस्थान के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन परिसर में 1400 किलोग्राम वजनी ब्रॉन्ज धातु से निर्मित भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जा चुकी है। यह स्थापना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान मानी जा रही है।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी फेडरेशन के सक्रियतम ग्रुपों में से एक है, जो निरंतर धार्मिक, सामाजिक एवं मानवसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। प्रत्येक वर्ष ग्रीष्म ऋतु में ग्रुप द्वारा गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण है, जिसकी व्यापक सराहना की जाती है।

प्रतिनिधियों के इस आगमन से फेडरेशन की गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिली है, साथ ही धार्मिक व सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण भी और अधिक मजबूत हुआ है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page