दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं ‘मैं से हम यात्रा के प्रेरक जैनरत्न स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की 78वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 13 जनवरी के अवसर पर रविवार से 18 जनवरी तक संपूर्ण देश में सेवा दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं ‘मैं से हम यात्रा के प्रेरक जैनरत्न स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की 78वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 13 जनवरी के अवसर पर रविवार से 18 जनवरी तक संपूर्ण देश में सेवा दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। इस सेवा सप्ताह में देशभर के 350 से अधिक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप्स द्वारा अनाथालय, वृद्धाश्रम, बाल आश्रम, अस्पतालों तथा जरूरतमंद वर्ग के लिए सेवा, सहयोग, भोजन वितरण एवं अन्य सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। देशभर के सभी सोशल ग्रुप सदस्यों से सहभागिता का आह्वान फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका ने किया है। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं सतीश जैन ने बताया कि इस अवसर पर महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अमित कासलीवाल के नेतृत्व में मंगलवार को महावीर कीर्ति स्तंभ पर आर्टिफीशियल पैर का वितरण किया जाएगा। इंदौर स्थित वृद्धाश्रम में भोजन ,हॉस्पिटल में फल वितरण किया जाएगा।













Add Comment