देश की अग्रणी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31 वें स्थापना दिवस का महा महोत्सव रविवार 3 अगस्त को आयोजित किया गया है। इसमें सभी पूर्व पदाधिकारियों का बहुमान किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। देश की अग्रणी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31 वें स्थापना दिवस का महा महोत्सव रविवार 3 अगस्त को आयोजित किया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस कार्यक्रम में फेडरेशन के सभी पूर्व सम्मानीय राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं पूर्व रीजन अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा।
रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम में फेडरेशन के सभी पदाधिकारी, इंदौर रीजन की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं सभी सोशल ग्रुप्स के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष आमंत्रित हैं। इस अवसर पर ग्रुप पदाधिकारियों को फेडरेशन की विचारधारा एवं ग्रुप संचालन से संबंधित प्रशिक्षण भी कार्यशाला के रूप में आयोजित किया गया है। रीजन सचिव संजय जैन ने कहा कि आप सब पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।













Add Comment