नगर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी द्वारा नूतन वर्ष 2026 के स्वागत के लिए कार्यक्रम ‘आओ लौट चलें बचपन में’ शहर के गार्डन उग्रसेन पैलेस लश्कर रोड पर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों के साथ अतिथियों ने भी मनोरंजन एवं मस्ती की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। नगर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी द्वारा नूतन वर्ष 2026 के स्वागत के लिए कार्यक्रम ‘आओ लौट चलें बचपन में’ शहर के गार्डन उग्रसेन पैलेस लश्कर रोड पर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों के साथ अतिथियों ने भी मनोरंजन एवं मस्ती की। बचपन के समय उपयोग की गई जाने वाली सामग्री रेडियो, 2 इन 1, टीवी, कैमरा, वीडियो कैसेट, ग्रीटिंग कार्ड आदि वस्तुओं को सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। पुराने समय की साइकिल, खटिया आदि को भी वहां रखा गया। गुजरे दौर के घर की रचना भी की गई। जिसके साथ सभी ने बहुत मौज मस्ती की और सेल्फी ली। साथ ही साथ बचपन में खेले जाने वाले विभिन्न खेल खो-खो, गुल्ली, डंडा, कांचा ,पद्दू क्रिकेट, लंगडी आदि खेलकर सभी सदस्यों ने इंजॉय किया। दूरदर्शन के समय के विभिन्न विज्ञापनों एवं गानों पर सभी सदस्य झूमते और नाचते नजर आए।
200 सदस्यों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में लगभग 180 से 200 सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का मंच संचालन सोनम रिषभ जैन ने किया। कार्यक्रम संयोजक बरखा प्रशांत जैन, प्रेक्षा मुकेश जैन, सोनम रिषभ जैन एवं प्रगति अक्षय जैन ने व्यवस्थित कार्यक्रम तैयार किया। जिसकी सभी ने प्रशंसा की। मंगलाचरण प्रगति जैन एवं परी पारस सेरिल जैन ने किया। गीता संजीव जैन एवं संध्या सचिन जैन को बचपन की वेशभूषा में आने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
पारंपरिक खाद्य सामग्री से हुआ स्वल्पाहार और भोजन
संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन, कोषाध्यक्ष रविंद्र सुधा जैन एवं परम संरक्षक अशोक जया जैन ने बताया कि यदि इसी प्रकार सभी सदस्यों का स्नेह और सहयोग मिलता रहेगा तो संस्था आगे भी भव्य एवं मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम करती रहेगी। संपूर्ण कार्यक्रम में पुराने समय में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ के रूप में स्वल्पाहार एवं लजीज भोजन का सभी सदस्यों ने भरपूर लुत्फ उठाया एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दी। अतुल ज्योति जैन, नवीन अंजू जैन विकल्प नीलम जैन, विवेक नेहा जैन, शुद्धतम उर्वशी जैन, संजय संगीता जैन, विनय नीलम जैन, सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। सचिव अंशुल आयशा जैन द्वारा विवेक नेहा जैन एवं संजू सिंह इंसानियत का आभार माना।













Add Comment