‘प्राणी मात्र की सेवा ही परमो धर्म है’ के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी, भिंड द्वारा ‘जीव दया अभियान’ के अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी स्थित गौरी सरोवर के पास विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भिंड से पढ़िए, यह खबर…
भिंड। ‘प्राणी मात्र की सेवा ही परमो धर्म है’ के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी, भिंड द्वारा ‘जीव दया अभियान’ के अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी स्थित गौरी सरोवर के पास विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने जीव दया स्थल पर एकत्रित होकर सफाई और व्यवस्था में सहयोग किया। गौशाला में गायों को गुड़, चना, कुटी, चारा और पालक खिलाया गया। साथ ही, पक्षियों के लिए दाना-पानी की उचित व्यवस्था की गई। जीव दया स्थल कमेटी ने ग्रुप की इस निस्वार्थ पहल की प्रशंसा करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।
निःस्वार्थ सेवा का सम्मान
ग्रुप के सचिव अंशुल आयशा जैन ने जीव दया स्थल पर निरंतर सेवाएं दे रही बहन कृष्णा राजावत के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि कृष्णा दीदी प्रतिदिन घायल गायों की देखभाल और ड्रेसिंग कर जीव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही हैं।
सेवा के साथ मनाया खुशियों का उत्सव
संस्था के सदस्य संजय-संगीता जैन (पवैया) एवं विकास-शैली जैन की वैवाहिक वर्षगांठ को केक काटने या पार्टियों के बजाय जीव सेवा के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया, जो समाज के लिए एक प्रेरणा है।
भविष्य का संकल्प
अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन ने सभी सदस्यों, मातृशक्ति और भामाशाह पशु आहार योजना कमेटी का धन्यवाद किया। परम संरक्षक अशोक जया जी एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र सुधा ने संयुक्त रूप से कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड निरंतर अपने जीव दया अभियान के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं जारी रखेगा।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक नवीन-अंजू जैन, विकल्प-नीलम, विनय-नीलम, विकास-प्रीति, निखिल-रूपाली, सिद्धार्थ-नेहा, हिमांशु-खुशबू, राहुल-निधि, उदित-सोनाली, असीम-नेहा, पंकज-रजनी, सौरभ-मोना, राहुल-हेमू जैन (पार्षद) सहित लगभग 40 सदस्यों एवं बच्चों ने सक्रिय सहभागिता की।













Add Comment