परस्परोपग्रहो जीवानाम्’ के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी के सदस्यों द्वारा ‘इंसानियत समिति’ संचालित प्रभु धाम आश्रम में सेवा कार्य किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। ‘परस्परोपग्रहो जीवानाम्’ के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी के सदस्यों द्वारा ‘इंसानियत समिति’ संचालित प्रभु धाम आश्रम में सेवा कार्य किया गया। प्राणी मात्र की सेवा के संकल्प के साथ संस्था के सदस्यों ने आश्रम में आश्रय ले रहे घायल पशु-पक्षियों की सेवा कर इंसानियत का संदेश दिया।
घायल बेजुबानों की सेवा देख सदस्य भावुक हुए।
आश्रम में वर्तमान में घायल स्वान (कुत्ते), बंदर, कबूतर, बिल्ली और खरगोशों का उपचार और पालन-पोषण किया जा रहा है। संस्था के सचिव आयशा-अंशुल जैन ने इंसानियत समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, घायल बंदरों और श्वानों की सेवा करना कोई मामूली कार्य नहीं है। समिति द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य वंदनीय है।सदस्यों ने अपने हाथों से कराया आहार विहार
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन ने बताया कि ग्रुप के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे जीवों को आटा, ब्रेड, टोस्ट, दूध, केला, धनिया और गाजर आदि अपने हाथों से खिलाया। मूक प्राणियों की सेवा कर सभी सदस्यों को एक सुखद और आत्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। कार्यक्रम संयोजक नवीन-अंजू जैन ने विश्वास दिलाया कि जीव दया का यह प्रकल्प निरंतर जारी रहेगा और संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में अग्रणी रहेगी।
कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन एवं परम संरक्षक अशोक-जया जैन ने सभी आगंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य में विकल्प नीलम जैन, अशोक नीरज जैन, प्रशांत बरखा जैन, विवेक प्रज्ञा जैन, पारस सेरिल जैन, विवेक नेहा जैन, नीरज वीना जैन,निखिल रुपाली जैन, राहुल रेखा जैन, संतोष शालिनी जैन, आर्जव दीप जैन, अक्षय प्रगति जैन, शुद्धतम उर्वशी जैन, संभव, अर्पित जैन, मुकेश किरण जैन सहित लगभग 50 सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय सेवा प्रदान की।











Add Comment