समाचार

मानव सेवा के कार्य करने का मिला सौभाग्य: दिगंबर जैन सोशल जीनियस ग्रुप ने आयोजित किया कार्यक्रम 


मानवीय हृदय को सुकून तभी मिलता है जब वह अपने कर्मो का सुधार कर जीवन को दूसरों के लिए समर्पित करते हैं। ऐसा ही कुछ सुकून दिगंबर जैन सोशल जीनियस ग्रुप के द्वारा आयोजित ‘मानव सेवा के कार्य’ करने का सौभाग्य सदस्यों को मिला। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट… 


इंदौर। मानवीय हृदय को सुकून तभी मिलता है जब वह अपने कर्मो का सुधार कर जीवन को दूसरों के लिए समर्पित करते हैं। ऐसा ही कुछ सुकून दिगंबर जैन सोशल जीनियस ग्रुप के द्वारा आयोजित ‘मानव सेवा के कार्य’ करने का सौभाग्य सदस्यों को मिला। मानव सेवा में पधारे सभी जीनियस सदस्यों ने निशक्तजनों को स्वादिष्ट भोजन एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री प्रदान कर पुण्यार्जन किया।

इसमें जीनियस ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष वैशाली जैन की ओर से उनके पिता की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निशक्त एवं आश्रितों को एम. वाय. हॉस्पिटल में भोजन वितरण कर पुण्यार्जन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य विजय, इंदिरा बड़जात्या, आशीष वैशाली जैन ग्रुप कप्तान संजय बरखा बड़जात्या, सचिव जितेन्द्र रानू पोरवाल आदि ने सहयोग प्रदान कर मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्य को सफल बनाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
3
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page