समाचार

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद ने किया हंसमुख गांधी को सम्मानित: जैन तीर्थ निर्देशिका गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल 


हंसमुख गांधी द्वारा संपादित दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर ने उनका सम्मान किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। हंसमुख गांधी द्वारा संपादित दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, संरक्षक पुष्पा कासलीवाल, महामंत्री सुशील पांड्या, प्रचार प्रमुख सतीश जैन, फेडरेशन के अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, आरके जैन बाहुबली पांड्या, कमलेश कासलीवाल, संजय जैन अहिंसा, डॉ. अनुपम जैन, प्रदीप चौधरी, राकेश जैन लॉरेल, महावीर टाइम्स के प्रधान संपादक हेमंत जैन, दिलीप मेहता सहित देश भर से पधारे विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुए और उन्हें एक विशेष प्रकार की पगड़ी, माला और दुपट्टे से सम्मानित किया।

इस पत्रिका में देश भर के 267 तीर्थाे का संकलन है और ये इसका 12 वां संस्करण है। सतीश जैन ने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि डॉ. मनीष बिश्नोई ने इंदौर पधारकर दिगंबर जैन निर्देशिका को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र हंसमुख गांधी को दिया। निर्देशिका के विमोचन कर्ता थे आजाद जैन एवं रवि देवी जैन( बीड़ी वाला परिवार)।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page