सनावद में निप्र अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच की महिला प्रकोष्ठ ने दीपावली पर रंगोली और लड्डू सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतिभागियों को घर पर बनाई गई रंगोली और सजाए गए लड्डू का वीडियो और फोटो भेजना था। 23 अक्टूबर तक प्रस्तुतियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
सनावद। निप्र अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा समाज की प्रतिभाओं को निखारने के लिए दीपावली के पावन अवसर पर रंगोली और लड्डू सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंच मीडिया प्रभारी आशीष जैन लोनारा एवं जोन मीडिया प्रभारी सन्मति काका ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को घर पर बनाई गई रंगोली और सजाए गए लड्डू का वीडियो एवं फोटो मंच को भेजना होगा।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीना जैन, सचिव ऋतु जैन और सांस्कृतिक सचिव आयुषी जैन ने बताया कि रंगोली का विषय प्राकृतिक चित्र और दीपावली फूल डिजाइन रहेगा। 23 अक्टूबर तक प्राप्त प्रस्तुतियों पर विजेताओं का चयन किया जाएगा
इसके साथ ही महावीर स्वामी निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत लड्डू सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है, जिसमें लड्डू की सुंदर प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच के अध्यक्ष समीर जैन एवं सचिव सन्मति जैन ने अधिक से अधिक समाज जनों से भाग लेने की अपील की है।













Add Comment