दिगंबर जैन नरसिंहपुरा महिला मंडल ने गरबा उत्सव आदिनाथ बाग में धूमधाम से मनाया। माता पद्मावती के नौ दिनी महोत्सव में एक दिन गरबे का आयोजन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर..साभार
इंदौर। दिगंबर जैन नरसिंहपुरा महिला मंडल ने गरबा उत्सव आदिनाथ बाग में धूमधाम से मनाया। माता पद्मावती के नौ दिनी महोत्सव में एक दिन गरबे का आयोजन किया गया। प्रवीण जैन ने बताया कि गरबे में प्रमुख रूप से महिला मंडल की अध्यक्ष तृप्ति जैन, संयोजक कल्पना जैन, संगीता जैन, पायल जैन, सुनीता जैन, आभा जैन, रत्नेश जैन, रानू जैन, रश्मि जैन, समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव सनत जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालुगण शामिल हुए। इस अवसर पर महिलाओं ने गरबे की धुन पर जमकर नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया। पारंपरिक गरबा ड्रेस में सजी महिलाओं ने यह उत्सव मनाया।













Add Comment